प्रेस क्लब के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर पत्रकार की हत्या

लाहौर प्रेस क्लब के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे पत्रकार हसनैन शाह, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Tuesday, 25 January, 2022
Last Modified:
Tuesday, 25 January, 2022
Murder


पाकिस्तान के लाहौर में प्रेस क्लब के बाहर गोली मारकर वरिष्ठ पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वारदात सोमवार को उस समय हुई जब ‘कैपिटल टीवी’ (Capital TV) के पत्रकार हसनैन शाह प्रेस क्लब के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे। उसी दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी। हसनैन शाह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि करीब 40 वर्षीय हसनैन शाह ‘कैपिटल टीवी’ में क्राइम रिपोर्टर थे और इसके साथ ही वह लाहौर प्रेस क्लब के सदस्य भी थे। हसनैन शाह के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

पाकिस्तान के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने शाह की हत्या की निंदा की है और उनके हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ‘काउंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूजपेपर्स एडिटर्स’ (CPNE) ने दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या की निंदा की है। ‘CPNE’ का कहना है कि इस दुखद घटना ने देश में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

‘पाकिस्तान फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट’ (PFJU) ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा है कि प्रांतीय सरकार शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। ‘PFJU’ ने अधिकारियों से संदिग्धों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की है। ‘लाहौर इकनॉमिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन‘ और ‘लाहौर प्रेस क्लब’ ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

NDTV से बालाजी टेलीफिल्म्स पहुंचे दिलीप ताहिलरमानी, मिली नेशनल सेल्स हेड की जिम्मेदारी

अपने 21 साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने टेलीविजन, रेडियो और प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में काम किया है। उन्हें खास तौर पर एडवर्टाइजिंग सेल्स और रेवेन्यू जनरेशन का अनुभव है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
Dilip Tahilramani

मीडिया और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के अनुभवी प्रोफेशनल दिलीप ताहिलरमानी ने बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्हें कंपनी में नेशनल सेल्स हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह मुंबई से अपना कामकाज संभालेंगे।

ताहिलरमानी को मीडिया और विज्ञापन जगत में दो दशक से अधिक का अनुभव है। अपने 21 साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने टेलीविजन, रेडियो और प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में काम किया है। उन्हें खास तौर पर एडवर्टाइजिंग सेल्स और रेवेन्यू जनरेशन का अनुभव है।

बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ने से पहले ताहिलरमानी एनडीटीवी (NDTV) में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट एवं रीजनल हेड (वेस्ट) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने इस संस्थान में नौ महीने तक अपनी सेवाएं दीं। दिलीप ताहिलरमानी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में सीनियर पदों पर काम करने का लंबा अनुभव है। एनडीटीवी से पहले वह करीब नौ साल तक जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर रहे। उन्होंने नवंबर 2016 में यहां काम शुरू किया था और सितंबर 2025 तक इस जिम्मेदारी को संभाला।

दिलीप तहिलरमानी दिसंबर 2014 से नवंबर 2016 तक टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) के ‘आजतक’ में सीनियर मैनेजर के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले, मई 2010 से नवंबर 2014 तक वह AIDEM Ventures Private Limited में सीनियर मैनेजर रहे। यहां उन्होंने न्यूज एक्स (News X), सहारा वन (Sahara One), फिल्मी (Filmy) और जया नेटवर्क (Jaya Network) जैसे प्रतिष्ठित चैनलों के विज्ञापन बिक्री से जुड़े काम संभाले और टीम का नेतृत्व किया।

उन्होंने जून 2009 से मई 2010 तक B.A.G Films & Media Limited में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम किया। इसके अलावा, नवंबर 2007 से मई 2009 तक वह Digital Radio Mumbai Broadcasting Limited (93.5 Red FM) से जुड़े रहे। अगस्त 2005 से अक्टूबर 2007 तक उन्होंने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (Times Group) में सीनियर ऑफिसर के रूप में भी काम किया।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिलीप तहिलरमानी ने मुंबई के एम.एम.के. कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री ली है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

AAAI ने AI काउंसिल के सदस्यों के नामों का किया ऐलान

भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका को देखते हुए एडवरटाइजिंग एजेंसिज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) ने एक अहम पहल की है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
AAAI6532

भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका को देखते हुए ऐडवर्टाइजिंग एजेंसिज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) ने एक अहम पहल की है। AAAI ने अपनी नई काउंसिल फॉर AI के सदस्यों की घोषणा की है। इस काउंसिल की कमान LS Digital के फाउंडर और ग्रुप CEO प्रसाद शेजाले को सौंपी गई है। इस पहल का मकसद भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री को AI के इस्तेमाल, विकास और इससे जुड़े नियमों के मामले में एक मजबूत और भरोसेमंद आवाज देना है। साथ ही, कोशिश होगी कि छोटी-बड़ी सभी विज्ञापन एजेंसियां AI के लिए तैयार हो सकें।

इस काउंसिल में विज्ञापन, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जगत से जुड़े अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। इसमें ऐसे विशेषज्ञ हैं, जिन्हें AI के विकास, इसके व्यावहारिक इस्तेमाल और इससे जुड़े जोखिमों की अच्छी समझ है। काउंसिल का उद्देश्य केवल विज्ञापन एजेंसियों को नई तकनीक से परिचित कराना नहीं है, बल्कि उन्हें AI के सही और जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए तैयार करना भी है।

AAAI के मुताबिक, काउंसिल पांच प्रमुख क्षेत्रों में काम करेगी। इनमें विज्ञापन इंडस्ट्री में AI की क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग देना, AI के कारण विज्ञापन कारोबार में आ रहे बदलावों पर रिसर्च और रिपोर्ट तैयार करना, AI के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए व्यावहारिक दिशा-निर्देश बनाना, ब्रांड्स, टेक्नोलॉजी कंपनियों और सरकार के सामने इंडस्ट्री का पक्ष रखना और ऐसे उदाहरण व प्लेबुक साझा करना शामिल है, जिनकी मदद से एजेंसियां AI के शुरुआती प्रयोगों को वास्तविक कारोबारी नतीजों में बदल सकें।

इसके अलावा, काउंसिल AI से जुड़े नए ट्रेंड्स पर भी नजर रखेगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली चर्चाओं में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

छोटी और मझोली एजेंसियों पर रहेगा खास ध्यान

इस पहल में छोटी और मझोली विज्ञापन एजेंसियों को खास तवज्जो दी जाएगी। दरअसल, बड़ी एजेंसी नेटवर्क्स के मुकाबले छोटी एजेंसियों के पास न तो उतना बड़ा बजट होता है और न ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी अलग टीमें। ऐसे में उनके लिए AI जैसी नई तकनीक को अपनाना कई बार चुनौती बन जाता है।

AAAI की यह काउंसिल ऐसी एजेंसियों को ध्यान में रखते हुए किफायती ट्रेनिंग और आसान दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी। इसका मकसद है कि छोटी और मझोली एजेंसियां भी AI का इस्तेमाल कर सकें और तकनीक के मामले में बड़ी एजेंसियों से पीछे न रहें।

AI लोगों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाएगा: प्रसाद शेजाले

काउंसिल के चेयरमैन प्रसाद शेजाले ने कहा कि AI पर इंडस्ट्री की आवाज तभी भरोसेमंद हो सकती है, जब उसके पीछे सही अनुभव और जानकारी रखने वाले लोग हों। इसी सोच के साथ इस काउंसिल में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो AI पर काम कर रहे हैं, इसका अध्ययन कर रहे हैं और इसके नतीजों के लिए जवाबदेह भी हैं।

उन्होंने AI की तुलना आयरन मैन के सूट से करते हुए कहा कि AI लोगों की जगह लेने के बजाय उनकी क्षमताओं को बढ़ाने का काम करता है। उनके मुताबिक, काउंसिल की जिम्मेदारी है कि भारत की हर विज्ञापन एजेंसी इस तकनीक का फायदा उठा सके और AI के विकास व इस्तेमाल से जुड़ी चर्चाओं में अपनी बात रख सके।

विज्ञापन इंडस्ट्री को भविष्य के लिए तैयार करना जरूरी: डॉ. संदीप गोयल

AAAI के प्रेसिडेंट डॉ. संदीप गोयल ने कहा कि विज्ञापन इंडस्ट्री की शीर्ष संस्था होने के नाते AAAI की जिम्मेदारी है कि वह अपने हर सदस्य को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे।

उन्होंने कहा कि काउंसिल फॉर AI के जरिए टेक्नोलॉजी, क्रिएटिविटी, शिक्षा और डेटा से जुड़े देश के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया गया है, ताकि विज्ञापन इंडस्ट्री में AI के इस्तेमाल को लेकर ठोस काम किया जा सके।

काउंसिल में शामिल हैं ये छह सदस्य

काउंसिल की अगुवाई प्रसाद शेजाले करेंगे। वह LS Digital के फाउंडर और ग्रुप CEO हैं। यह एक AI आधारित इंटीग्रेटेड मार्केटिंग नेटवर्क है। IIT मद्रास से पढ़ाई करने वाले शेजाले को टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग के क्षेत्र में करीब तीन दशक का अनुभव है। वह लंबे समय से इस बात की वकालत करते रहे हैं कि AI का इस्तेमाल इंसानों की क्षमता बढ़ाने के लिए होना चाहिए। काउंसिल में वह सरकार, ब्रांड्स और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत की जिम्मेदारी संभालेंगे।

निराज रुपारेल को भी काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। वह WPP India/WPP Media India में क्रिएटिव टेक्नोलॉजी लीड हैं। उन्हें जनरेटिव AI, वॉयस AI और XR मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। उन्होंने भारत में AI आधारित ऐसे टूल्स बनाने में भी भूमिका निभाई है, जो अलग-अलग भाषाओं और समुदायों के लोगों को तकनीक से जोड़ने में मदद करते हैं। वह विज्ञापन इंडस्ट्री को प्रभावित करने वाले नए AI ट्रेंड्स और टेक्नोलॉजी पर नजर रखेंगे।

प्रोफेसर शैनेश जी इस काउंसिल के एक अन्य सदस्य हैं। वह IIM बेंगलुरु में मार्केटिंग के प्रोफेसर हैं। उन्हें सर्विस मार्केटिंग, कस्टमर एक्सपीरियंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। काउंसिल में वह रिसर्च और डेटा आधारित काम को मजबूती देंगे। उनकी भूमिका यह समझने में मदद करना होगी कि AI कहां वास्तविक कारोबारी फायदा पहुंचा रहा है और कहां इसे लेकर सिर्फ बढ़ा-चढ़ाकर दावे किए जा रहे हैं।

कैरोल गोयल भी काउंसिल का हिस्सा होंगी। वह एस्थेटिक इंटेलिजेंस लैब की फाउंडर हैं। उन्होंने लंदन और न्यूयॉर्क के सोथबी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट से आर्ट बिजनेस में मास्टर्स की पढ़ाई की है। उन्हें ब्रांड, कम्युनिकेशन और AI आधारित मार्केटिंग ट्रांसफॉर्मेशन का अनुभव है। वह AI के इस्तेमाल में इंसानी सोच, ग्राहकों और एजेंसी टीमों की जरूरतों को प्राथमिकता देने पर काम करेंगी।

गौतम रघोथमन (जी'मैन) को भी सदस्य बनाया गया है। वह सप्तऋषि (पहले अकिलिज) के फाउंडर और CEO हैं। इससे पहले वह माइंडशेयर साउथ-ईस्ट एशिया के CEO और WPP में ग्लोबल क्लाइंट लीड रह चुके हैं। उन्होंने सहमति आधारित मार्केटिंग के लिए एक पेटेंटेड और प्राइवेसी-फर्स्ट प्लेटफॉर्म तैयार किया है। काउंसिल में वह डेटा प्राइवेसी, भरोसे और AI के जिम्मेदार इस्तेमाल से जुड़े काम को आगे बढ़ाएंगे।

अमरेश गोडबोले भी इस काउंसिल के सदस्य होंगे। वह पब्लिसिस डिजिटल एक्सपीरियंस के CEO और पब्लिसिस ग्रुप इंडिया में AI एक्सपीरियंस एंड सॉल्यूशंस के प्रमुख हैं। इससे पहले वह गूगल इंडिया में क्रिएटिव एंड कैपेबिलिटी के प्रमुख और डिजिटास इंडिया के CEO रह चुके हैं। उन्हें बड़े भारतीय क्लाइंट्स के लिए AI और एजेंटिक वर्कफ्लो पर काम करने का अनुभव है। वह इस अनुभव को ऐसे व्यावहारिक तरीकों और प्लेबुक में बदलने में मदद करेंगे, जिनका इस्तेमाल पूरा विज्ञापन इंडस्ट्री कर सके।

हर तीन महीने में होगी बैठक, 2027 में आएगी पहली रिपोर्ट

AAAI के मुताबिक, काउंसिल की बैठक हर तीन महीने में होगी। इसके शुरुआती कामों में भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री में AI की मौजूदा स्थिति पर एक रिपोर्ट तैयार करना और AAAI के सदस्यों के लिए AI क्षमता विकास कार्यक्रम शुरू करना शामिल है। इन दोनों पहलों को 2027 की शुरुआत में सामने लाने की योजना है।

इस पहल के जरिए AAAI की कोशिश है कि भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री में AI का इस्तेमाल केवल कुछ बड़ी एजेंसियों तक सीमित न रहे, बल्कि छोटी और मझोली एजेंसियां भी इस तकनीक को अपनाकर अपने काम और कारोबार को आगे बढ़ा सकें।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अंकुर राजन बने पब्लिसिस ग्रुप में प्रोग्रामेटिक के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट

अंकुर राजन ने पब्लिसिस ग्रुप में Associate Vice President – Programmatic का पद संभाला है। इससे पहले वह डेंट्सु इंडिया में Sr. Director Programmatic की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
ankur

अंकुर राजन (Ankur Rajan) को पब्लिसिस ग्रुप (Publicis Groupe) में Associate Vice President – Programmatic नियुक्त किया गया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा करते हुए करियर के इस नए पड़ाव पर खुशी जाहिर की।

नई जिम्मेदारी में राजन प्रोग्रामेटिक एडवरटाइजिंग (Programmatic Advertising) से जुड़े काम संभालेंगे। डिजिटल मीडिया और विज्ञापन क्षेत्र में यह एक अहम हिस्सा है, जहां विज्ञापन इन्वेंट्री की खरीद और बिक्री ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए की जाती है।

अपनी लिंक्डइन पोस्ट में राजन ने लिखा, “I’m happy to share that I’m starting a new position as Associate Vice President – Programmatic at Publicis Groupe!”

पब्लिसिस ग्रुप में इस नई भूमिका से पहले अंकुर राजन डेंट्सु इंडिया (Dentsu India) के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह Sr. Director Programmatic के पद पर कार्यरत थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

फ्लिपकार्ट में नेतृत्व बदलाव की चर्चा : कल्याण कृष्णमूर्ति दे सकते हैं इस्तीफा

फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति आने वाले कुछ हफ्तों में इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में नेतृत्व बदलाव की चर्चा है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
flipkart

वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) के ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति (Kalyan Krishnamurthy) आने वाले कुछ हफ्तों में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे ई-कॉमर्स कंपनी के साथ उनका करीब एक दशक लंबा जुड़ाव समाप्त हो सकता है।

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब फ्लिपकार्ट में संभावित नेतृत्व बदलाव को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, कल्याण कृष्णमूर्ति के कथित इस्तीफे को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कृष्णमूर्ति 2016 से फ्लिपकार्ट में विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं में काम कर रहे हैं। जनवरी 2017 में उन्हें कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था और 2018 में उन्होंने ग्रुप सीईओ की जिम्मेदारी संभाली।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कैटेगरी ऑपरेशंस, मार्केटिंग, कस्टमर एक्सपीरियंस, मार्केटप्लेस ऑपरेशंस, एडवरटाइजिंग और प्राइवेट लेबल जैसे कई प्रमुख बिजनेस फंक्शंस का नेतृत्व किया है।

इससे पहले 2013 में फ्लिपकार्ट के साथ अपने पुराने कार्यकाल के दौरान वह अंतरिम चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (Chief Financial Officer-CFO) की भूमिका भी निभा चुके हैं।

फ्लिपकार्ट से जुड़ने से पहले कृष्णमूर्ति टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट (Tiger Global Management) में कार्यरत थे, जहां उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

इसके अलावा, उन्होंने ईबे एशिया पैसिफिक (eBay Asia Pacific) में भी वित्तीय नेतृत्व से जुड़ी भूमिकाएं निभाईं। वहां वह डायरेक्टर ऑफ फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस (Director of Financial Planning and Analysis) और हांगकांग के कंट्री फाइनेंस डायरेक्टर रहे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जियोस्टार ने विजय शेषाद्रि का दायरा बढ़ाया : अब संभालेंगे कंपनी की एआई पहल

जियोस्टार ने विजय शेषाद्रि की जिम्मेदारियां बढ़ाई हैं। वह कंपनी की एआई पहल का नेतृत्व करेंगे और प्रोडक्ट आर्किटेक्चर तथा सिस्टम डिजाइन की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
vijay

जियोस्टार (JioStar) ने अपने संगठनात्मक बदलावों के तहत चीफ एआई ऑफिसर (Chief AI Officer) विजय शेषाद्रि (Vijay Seshadri) की जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ाया है। अब वह कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence-AI) चार्टर पर वाइस चेयरपर्सन उदय शंकर (Uday Shankar) के ऑफिस के साथ मिलकर काम करेंगे।

शेषाद्रि कंपनी की एआई पहल को पूरे संगठन में आगे बढ़ाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वह प्रोडक्ट आर्किटेक्चर (Product Architecture) और सिस्टम डिजाइन (System Design) से जुड़े काम भी देखते रहेंगे।

चीफ आर्किटेक्ट (Chief Architect) के तौर पर वह भारत राम (Bharath Ram) को रिपोर्ट करेंगे। भारत राम को हाल ही में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर से प्रमोट कर डिजिटल का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Chief Operating Officer – Digital) बनाया गया है।

शेषाद्रि को एंटरप्राइज सिक्योरिटी (Enterprise Security), ई-कॉमर्स (E-commerce), क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर (Cloud Infrastructure) और बड़े स्तर के डिस्ट्रिब्यूटेड टेक्नोलॉजी सिस्टम (Distributed Technology Systems) में 25 साल से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे से पढ़ाई की है और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है।

जियोस्टार से जुड़ने से पहले शेषाद्रि स्विगी (Swiggy) में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और इंजीनियरिंग फेलो (Senior Vice-President and Engineering Fellow) थे। वहां उन्होंने कंपनी के हाइपरलोकल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (Hyperlocal E-commerce Platform) के आर्किटेक्चर और सिस्टम डिजाइन का नेतृत्व किया था।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हर्ष श्रीवास्तव ने जियोस्टार छोड़ने का फैसला किया : निजी कारणों से होंगे बाहर

जियोस्टार में पार्टनरशिप्स और एसवीओडी के हेड हर्ष श्रीवास्तव कंपनी छोड़ रहे हैं। उनके जाने के बाद इन कारोबारों की जिम्मेदारी डिजिटल सीओओ भारत राम संभालेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
jiohotstar

जियोस्टार (JioStar) में पार्टनरशिप्स और एसवीओडी (SVOD) के हेड हर्ष श्रीवास्तव ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। वह निजी कारणों से कंपनी से बाहर हो रहे हैं।

ई4एम (e4m) को मिली एक आंतरिक ईमेल के मुताबिक, कंपनी ने पार्टनरशिप्स और एसवीओडी कारोबार को विकसित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए अवसर तैयार करने में श्रीवास्तव के योगदान को स्वीकार किया है।

ईमेल में कहा गया, “हम जियोस्टार के प्रति हर्ष की प्रतिबद्धता और योगदान के लिए उनका धन्यवाद करते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

श्रीवास्तव के कंपनी से बाहर होने के बाद पार्टनरशिप्स और एसवीओडी कारोबार की जिम्मेदारी भारत राम संभालेंगे। हाल ही में भारत राम को जियोस्टार में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (Chief Product Officer-CPO) से प्रमोट कर डिजिटल का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Chief Operating Officer-COO) बनाया गया है।

भारत राम अब डिजिटल बिजनेस के ऑपरेशनल एग्जीक्यूशन और कारोबारी नतीजों से जुड़ी जिम्मेदारियों के साथ पार्टनरशिप्स और एसवीओडी कारोबार भी संभालेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जियोस्टार में संगठनात्मक बदलाव : तड़का बिजनेस की रिपोर्टिंग अब केविन वाज को

जियोस्टार ने तड़का बिजनेस को केविन वाज के अधीन किया है। अंबुज कश्यप अब उन्हें रिपोर्ट करेंगे, जबकि डिजिटल और कंज्यूमर बिजनेस की जिम्मेदारियों में भी बदलाव हुआ है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
kevin

जियोस्टार (JioStar) ने अपने एंटरटेनमेंट बिजनेस के नेतृत्व ढांचे में बदलाव किया है। नए संगठनात्मक ढांचे के तहत अंबुज कश्यप (Ambuj Kashyap) अब एंटरटेनमेंट सीईओ केविन वाज (Kevin Vaz) को रिपोर्ट करेंगे।

इस बदलाव के जरिए कंपनी अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो के विभिन्न कारोबारों को एक नेतृत्व व्यवस्था के तहत लाने की दिशा में काम कर रही है।

नई व्यवस्था में तड़का बिजनेस केविन वाज की निगरानी में आएगा। कंपनी तड़का को एक डिजिटल प्रोडक्ट के रूप में देख रही है, जो धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है।

इस बदलाव से वाज की जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ेगा और उन्हें कंपनी के एंटरटेनमेंट कारोबार से जुड़े इस बिजनेस की सीधी निगरानी मिलेगी।

केविन वाज जियोस्टार के एंटरटेनमेंट बिजनेस का नेतृत्व कर रहे हैं और मीडिया तथा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करीब तीन दशक का अनुभव रखते हैं। वह जुलाई 2023 में वायकॉम18 (Viacom18) में ब्रॉडकास्ट एंटरटेनमेंट के सीईओ के तौर पर जुड़े थे। इससे पहले वह डिज्नी स्टार (Disney Star) में नेटवर्क एंटरटेनमेंट बिजनेस के प्रेसिडेंट और प्रमुख रहे थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

AI से आगे बढ़ने के लिए एजेंसियों को करना होगा टेक्नोलॉजी व डेटा में निवेश: डॉ अनुराग बत्रा

मुंबई में e4m Media Ace Awards के 10वें एडिशन में BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और 'एक्सचेंज4मीडिया' के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने इंडस्ट्री के दिग्गजों का स्वागत किया।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
DrAnnuragBatra542

मुंबई में e4m Media Ace Awards के 10वें एडिशन में BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और 'एक्सचेंज4मीडिया' के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने इंडस्ट्री के दिग्गजों का स्वागत किया। अपने वेलकम एड्रेस में उन्होंने मीडिया और विज्ञापन इंडस्ट्री में तेजी से हो रहे बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा कि अब मीडिया एजेंसियों को अपनी पारंपरिक भूमिका से आगे बढ़ना होगा। इंडस्ट्री में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए उन्हें टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिजनेस कंसल्टिंग को भी अपनाना होगा।

दिन में पहले आयोजित e4m Media Confluence Summit में हुई चर्चाओं का जिक्र करते हुए डॉ. बत्रा ने कहा कि भविष्य की मीडिया एजेंसियों का काम केवल मीडिया प्लानिंग और विज्ञापन कैंपेन तक सीमित नहीं रहेगा। उन्हें ब्रैंड बनाने, बाजार में ब्रैंड की हिस्सेदारी बढ़ाने, डिजिटल और AI ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ बिजनेस कंसल्टिंग पर भी ध्यान देना होगा।

2030 तक 2.7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है AdEx

भारत में विज्ञापन बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए डॉ. बत्रा ने कहा कि आने वाले महीनों में देश का विज्ञापन खर्च (Advertising Expenditure यानी AdEx) करीब 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, 2030 तक इसके 2.7 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की संभावना है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत का विज्ञापन खर्च अभी भी देश की अर्थव्यवस्था के 1 फीसदी से कम है। वैश्विक स्तर के बराबर पहुंचने के लिए इसमें काफी बढ़ोतरी की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि विज्ञापन बाजार में बदलाव केवल खर्च बढ़ने तक सीमित नहीं हैं। क्लाइंट्स की बदलती अपेक्षाएं, कंपनियों में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का कम समय तक पद पर रहना और दुनिया में हो रहे भू-राजनीतिक बदलाव भी मीडिया निवेश को प्रभावित कर रहे हैं।

AI को केवल इंडस्ट्री का नया ट्रेंड न समझें

डॉ. बत्रा ने मीडिया एजेंसियों को सलाह दी कि वे AI को केवल एक नए ट्रेंड या चर्चा का विषय मानकर न चलें, बल्कि इसे अपने कामकाज और क्षमताओं का हिस्सा बनाएं। इसके लिए एजेंसियों को प्रयोग करने, अपने खुद के टेक्नोलॉजी टूल्स विकसित करने और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) जैसी तकनीकों में निवेश करना होगा।

उन्होंने फर्स्ट-पार्टी डेटा और टेक्नोलॉजी क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उनके मुताबिक, एजेंसियों को AI के इस्तेमाल के साथ यह भी समझना होगा कि उपभोक्ता क्या चाहते हैं और मीडिया पर किए गए निवेश का बेहतर नतीजा कैसे हासिल किया जा सकता है।

डॉ. बत्रा ने कहा कि उपभोक्ताओं की समझ और मीडिया निवेश को प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने की क्षमता मीडिया एजेंसियों की सबसे बड़ी ताकत बनी रहेगी। टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद इन बुनियादी क्षमताओं का महत्व कम नहीं होगा।

भविष्य की एजेंसी में तीन तरह की क्षमताएं जरूरी

अपने संबोधन में डॉ. बत्रा ने कहा कि आने वाली मीडिया एजेंसी को टेक्नोलॉजी कंपनी, मीडिया सर्विस प्रोवाइडर और बिजनेस कंसल्टिंग पार्टनर, तीनों की तरह काम करने की क्षमता विकसित करनी होगी।

उन्होंने इंडस्ट्री के उन लीडर्स को पहचानने और सम्मान देने की अहमियत भी बताई, जिन्होंने भारत में मीडिया एजेंसी इकोसिस्टम को बनाने और आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। साथ ही, उन्होंने अगली पीढ़ी के टैलेंट को तैयार करने और उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

भारतीय ब्रैंड्स को ग्लोबल बनाने में एजेंसियों की भूमिका

डॉ. बत्रा ने कहा कि भारतीय कंपनियों और ब्रैंड्स की वैश्विक महत्वाकांक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में मीडिया एजेंसियों के पास घरेलू ब्रैंड्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में मदद करने का बड़ा अवसर है। उनके मुताबिक, एजेंसियां केवल भारत में ब्रैंड की पहचान और पहुंच बढ़ाने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें भारतीय कंपनियों के विदेशी बाजारों में विस्तार की रणनीति बनाने में भी सहयोग करना चाहिए।

अपने संबोधन के अंत में डॉ. बत्रा ने सभी अवॉर्ड विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और एजेंसियों को इन नई परिस्थितियों के मुताबिक खुद को जल्द ढालना होगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि जो एजेंसियां समय के साथ अपनी क्षमताओं और काम करने के तरीके में बदलाव नहीं करेंगी, उनके लिए अपनी प्रासंगिकता बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। खासकर तब, जब टेक्नोलॉजी के दम पर नए खिलाड़ी इस बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

e4m Screenage 2026 में ब्रैंड्स के बदलते सफर पर होगा मंथन

डिजिटल और मोबाइल मार्केटिंग के माहौल पर चर्चा करने के लिए e4m Screenage का नौवां संस्करण 1 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
e4mScreenAge874

डिजिटल दौर में लोगों के खरीदारी करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब किसी प्रोडक्ट को देखने, उसके बारे में जानकारी जुटाने और उसे खरीदने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत पहले जैसी नहीं रह गई है। सोशल मीडिया पर दिखने वाला एक वीडियो, किसी क्रिएटर की सलाह या ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर नजर आने वाला प्रोडक्ट सीधे खरीदारी का कारण बन सकता है। यानी प्रोडक्ट की खोज (Discovery), उस पर विचार (Consideration) और खरीदारी (Commerce) के बीच की दूरी लगातार कम हो रही है। अब ये तीनों प्रक्रियाएं कई बार मोबाइल पर एक ही पल में पूरी हो जाती हैं।

इसी बदलते डिजिटल और मोबाइल मार्केटिंग के माहौल पर चर्चा करने के लिए e4m Screenage का नौवां संस्करण 1 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में इंडस्ट्री के कई बड़े ब्रैंड्स और मार्केटिंग लीडर्स एक पैनल चर्चा के जरिए यह समझने की कोशिश करेंगे कि ब्रैंड्स इस नए कंज्यूमर जर्नी के हिसाब से अपनी मार्केटिंग रणनीति कैसे बदल सकते हैं और ग्राहकों को बेहतर मोबाइल एक्सपीरियंस कैसे दे सकते हैं।

इस बार पैनल चर्चा का विषय 'Collapsing Discovery, Consideration & Commerce Into A Single Mobile Moment' रखा गया है। इसका मुख्य फोकस इस बात पर होगा कि किस तरह मोबाइल अब ग्राहकों के लिए सिर्फ जानकारी हासिल करने या मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रोडक्ट की खोज से लेकर खरीदारी तक पूरी प्रक्रिया का अहम हिस्सा बन चुका है।

सोशल मीडिया से खरीदारी तक बदल रहा है ग्राहकों का सफर

पहले किसी ग्राहक को कोई प्रोडक्ट खरीदना होता था, तो वह अलग-अलग चरणों से गुजरता था। सबसे पहले उसे किसी विज्ञापन, अखबार, टीवी या दूसरे माध्यम से प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मिलती थी। इसके बाद वह उसकी खूबियों और कीमत की तुलना करता था और फिर किसी दुकान या ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए खरीदारी का फैसला लेता था।

लेकिन अब यह पूरा तरीका बदल रहा है। मोबाइल फोन और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने ग्राहकों के खरीदारी के सफर को काफी आसान और तेज बना दिया है। अब कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर वीडियो देखते हुए किसी प्रोडक्ट के बारे में जान सकता है, उसी वीडियो में क्रिएटर की सलाह सुन सकता है, ऑनलाइन उसकी कीमत और फीचर्स देख सकता है और कुछ ही समय में उसे खरीद भी सकता है।

इस बदलाव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, क्रिएटर कंटेंट, रिटेल मीडिया, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और मैसेजिंग ऐप्स की अहम भूमिका है। ये सभी प्लेटफॉर्म अब ग्राहक के खरीदारी से जुड़े सफर का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में ब्रैंड्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन सभी टचपॉइंट्स को एक-दूसरे से जोड़ने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की है।

दिग्गज ब्रैंड्स के मार्केटिंग लीडर्स रखेंगे अपनी बात

e4m Screenage के इस पैनल में अलग-अलग इंडस्ट्री और ब्रैंड्स से जुड़े मार्केटिंग एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। इसमें मॉन्डेलेज इंटरनेशनल (Mondelez International) के हेड ऑफ CX, ई-कॉमर्स मार्केटिंग एंड कंज्यूमर डेटा वेदनारायण सिरदेशपांडे (Vednarayan Sirdeshpande), VIP इंडस्ट्रीज के GM मार्केटिंग विजय स्वामीनाथन (Vijay Swaminathan), मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) की हेड ऑफ मार्केटिंग मेहक जैनी (Mehak Jaini) और बिड़ला ओपस पेंट्स (Birla Opus Paints) के हेड ऑफ ब्रैंड, सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस श्वेताभ सिंह (Shwetabh Singh) अपनी बात रखेंगे।

इस चर्चा को LS Digital के फाउंडर और CEO प्रसाद शेजले (Prasad Shejale) मॉडरेट करेंगे।

पैनल में शामिल एक्सपर्ट्स इस बात पर अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे कि अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद ग्राहकों तक ब्रैंड्स किस तरह पहुंच सकते हैं और उन्हें प्रोडक्ट की जानकारी मिलने से लेकर खरीदारी करने तक एक बेहतर अनुभव कैसे दे सकते हैं।

Gen Z बदल रही है ब्रैंड्स के साथ जुड़ने की परिभाषा

इस चर्चा का एक अहम हिस्सा नई पीढ़ी, खासकर Gen Z के बदलते व्यवहार पर भी रहेगा। आज Gen Z के लिए किसी ब्रैंड से जुड़ने का तरीका पहले की पीढ़ियों से काफी अलग है। यह पीढ़ी सोशल मीडिया, शॉर्ट वीडियो, इन्फ्लुएंसर कंटेंट और इंटरैक्टिव डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ब्रैंड्स को जानती और उनके बारे में अपनी राय बनाती है।

किसी क्रिएटर का प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हुए वीडियो, किसी इन्फ्लुएंसर की सिफारिश या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कंटेंट युवाओं की खरीदारी से जुड़े फैसलों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में ब्रैंड्स के लिए सिर्फ विज्ञापन दिखाना ही काफी नहीं रह गया है। उन्हें यह समझना होगा कि लोग किस तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं, किस तरह की बातचीत से जुड़ते हैं और किन अनुभवों के आधार पर खरीदारी का फैसला लेते हैं।

शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और क्रिएटर इकोसिस्टम ने इस बदलाव को और तेज किया है। अब ग्राहक सिर्फ ब्रैंड के बनाए विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि दूसरे लोगों के अनुभव, प्रोडक्ट रिव्यू और क्रिएटर की राय भी उनके फैसले में अहम भूमिका निभाती है।

इस वजह से ब्रैंड्स को अपनी मोबाइल मार्केटिंग रणनीति में नए तरीके अपनाने की जरूरत पड़ रही है। उन्हें ऐसा कंटेंट तैयार करना होगा, जो ग्राहकों का ध्यान खींचने के साथ उन्हें ब्रैंड के साथ जुड़ने और आगे खरीदारी करने के लिए भी प्रेरित करे।

सिर्फ क्लिक और व्यूज नहीं, बिजनेस पर असर भी होगा अहम

मोबाइल मार्केटिंग में एक और बड़ा सवाल यह है कि किसी कैंपेन की सफलता को किस आधार पर मापा जाए। अब तक डिजिटल विज्ञापनों की सफलता को अक्सर क्लिक, व्यूज और रीच जैसे आंकड़ों से जोड़ा जाता रहा है। लेकिन जब ग्राहक का खरीदारी से जुड़ा सफर कई प्लेटफॉर्म और अलग-अलग तरह के कंटेंट में बंटा हो, तो सिर्फ इन आंकड़ों से पूरी तस्वीर समझना मुश्किल हो जाता है।

उदाहरण के तौर पर, कोई ग्राहक सोशल मीडिया पर किसी प्रोडक्ट का वीडियो देख सकता है, बाद में किसी क्रिएटर का रिव्यू पढ़ सकता है और फिर ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर जाकर उसे खरीद सकता है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि इन सभी गतिविधियों में किसका खरीदारी के फैसले पर कितना असर पड़ा।

ब्रैंड्स और मार्केटर्स के सामने अब चुनौती यह पता लगाने की है कि ग्राहक के साथ हुई कौन-सी बातचीत या किस प्लेटफॉर्म पर मिला अनुभव वास्तव में उसके खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर रहा है। इसके साथ ही यह भी समझना जरूरी है कि डिजिटल मार्केटिंग पर किए गए निवेश से कारोबार को कितना फायदा मिल रहा है।

पैनल चर्चा में इस बात पर भी विचार किया जाएगा कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बंटे हुए कंज्यूमर टचपॉइंट्स को किस तरह ऐसे नतीजों से जोड़ा जाए, जिन्हें बिजनेस के स्तर पर मापा जा सके।

ब्रैंड्स के लिए क्यों अहम है यह बदलाव?

मोबाइल अब ग्राहकों की डिजिटल जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। वे इसी डिवाइस पर मनोरंजन करते हैं, जानकारी हासिल करते हैं, ब्रैंड्स के बारे में जानते हैं और खरीदारी भी करते हैं। ऐसे में मार्केटर्स के लिए मोबाइल को केवल विज्ञापन दिखाने का माध्यम मानना पर्याप्त नहीं है।

उन्हें यह समझना होगा कि ग्राहक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर किस तरह आगे बढ़ता है और किन मौकों पर किसी ब्रैंड के साथ जुड़ने या खरीदारी करने का फैसला लेता है। इसके लिए सोशल मीडिया, क्रिएटर कंटेंट, ई-कॉमर्स और मैसेजिंग जैसे माध्यमों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी होता जा रहा है।

e4m Screenage के नौवें संस्करण में होने वाली यह चर्चा इसी बदलाव को समझने का एक मंच बनेगी। इसमें इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स इस बात पर अपने विचार साझा करेंगे कि मोबाइल-फर्स्ट मार्केटिंग के इस दौर में ब्रैंड्स किस तरह ग्राहकों के बदलते व्यवहार के साथ खुद को ढाल सकते हैं और डिजिटल जुड़ाव को वास्तविक बिजनेस नतीजों में बदल सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मलयाला मनोरमा में अनूप नायर संभालेंगे मार्केटिंग और ऐड सेल्स की कमान

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। मलयाला मनोरमा (Malayala Manorama) में मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग सेल्स की जिम्मेदारी अब अनूप नायर संभालने जा रहे हैं

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 25 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 25 November, 2026
AnoopNair6532

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। मलयाला मनोरमा (Malayala Manorama) में मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग सेल्स की जिम्मेदारी अब अनूप नायर संभालने जा रहे हैं। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने e4m को इसकी पुष्टि की है। वह वर्गीज चांडी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जो मार्च 2027 में चार दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद संगठन से विदाई लेने वाले हैं।

अनूप नायर फिलहाल मलयाला मनोरमा में चीफ जनरल मैनेजर-मार्केटिंग एंड ऐडवर्टाइजिंग सेल्स के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अप्रैल 2026 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। अब वह कंपनी में मार्केटिंग और विज्ञापन बिक्री से जुड़े उन कामों को आगे बढ़ाएंगे, जिन्हें फिलहाल वर्गीज चांडी देख रहे हैं। चांडी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट-मार्केटिंग के पद पर हैं।

वर्गीज चांडी ने भी 'एक्सचेंज4मीडिया' से बातचीत में कंपनी छोड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह वित्त वर्ष के अंत तक संगठन से विदाई ले लेंगे।

ऐड सेल्स और रेवेन्यू मैनेजमेंट का लंबा अनुभव

अनूप नायर को ऐडवर्टाइजिंग सेल्स, रेवेन्यू मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। वह देश के कई बड़े टेलीविजन और मीडिया नेटवर्क्स में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

मलयाला मनोरमा से जुड़ने से पहले वह जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक जियोस्टार (JioStar) में वर्टिकल हेड-LCS, ऐड सेल्स के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले नवंबर 2021 से दिसंबर 2024 तक उन्होंने वायकॉम18 मीडिया में बंगाली और ओडिया चैनलों के क्लस्टर के लिए नेशनल हेड-ऐड सेल्स की जिम्मेदारी संभाली थी।

वायकॉम18 में उन्होंने कलर्स बांग्ला, कलर्स बांग्ला सिनेमा और कलर्स ओडिया की रेवेन्यू टीम का नेतृत्व किया। उनका काम इन चैनलों के विज्ञापन कारोबार और कमाई को आगे बढ़ाने से जुड़ा था।

इससे पहले अप्रैल 2020 से नवंबर 2021 तक वह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-बिजनेस डेवलपमेंट के पद पर रहे। यहां उनकी जिम्मेदारियों में इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन, कंटेंट डेवलपमेंट, ब्रांडेड कंटेंट, फॉर्मेट सेल्स और रीमेक से जुड़े काम शामिल थे।

सोनी और टाइम्स नेटवर्क में भी संभाली अहम जिम्मेदारियां

अनूप नायर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India) और टाइम्स नेटवर्क (Times Network) में भी लीडरशिप की भूमिकाएं निभा चुके हैं।

जुलाई 2017 से अप्रैल 2020 तक वह सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में सोनी मिक्स की सेल्स टीम का नेतृत्व किया। इसके अलावा AXN और Sony BBC Earth के विज्ञापन कारोबार की जिम्मेदारी भी उनके पास थी।

टाइम्स नेटवर्क के साथ उनका जुड़ाव छह साल से ज्यादा समय तक रहा। दिसंबर 2010 से जुलाई 2017 के बीच उन्होंने जनरल मैनेजर और रीजनल हेड-वेस्ट के रूप में काम किया। इस दौरान टाइम्स नाउ, मूवीज नाउ HD और रोमेडी नाउ HD जैसे चैनलों के रेवेन्यू की जिम्मेदारी उनके पास थी।

इससे पहले वह चीफ मैनेजर और रीजनल हेड-साउथ के पद पर भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने मूवीज नाउ के रेवेन्यू को संभाला था।

2004 में शुरू किया था मीडिया सेल्स का सफर

अनूप नायर ने अगस्त 2004 में बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (Bennett, Coleman and Co. Ltd.) के साथ मीडिया ऐडवर्टाइजिंग सेल्स के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। यहां उन्होंने ऑफिसर-रिस्पॉन्स के रूप में काम किया।

अपने शुरुआती करियर में वह मिड-डे, टाइम्स नेटवर्क, स्टार टीवी नेटवर्क और दुबई की लुनाड पब्लिसिटी से भी जुड़े रहे।

वर्गीज चांडी की चार दशक से ज्यादा की पारी का होगा अंत

अनूप नायर की यह जिम्मेदारी ऐसे समय में आ रही है, जब वर्गीज चांडी मलयाला मनोरमा के साथ अपने लंबे सफर को विराम देने जा रहे हैं। चांडी ने 1982 में दिल्ली में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में कंपनी जॉइन की थी। 1995 तक उन्होंने दिल्ली क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वह केरल चले गए, जहां उन्हें सीनियर मैनेजर बनाया गया।

चार दशक से ज्यादा के अपने सफर में चांडी ने मलयाला मनोरमा को केवल एक प्रिंट पब्लिकेशन तक सीमित रखने के बजाय मल्टीमीडिया मीडिया संस्थान के रूप में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कंपनी के टेलीविजन और रेडियो चैनलों की शुरुआत और विस्तार के दौर में भी योगदान दिया।

साल 2014 में उन्हें वाइस प्रेसिडेंट-मार्केटिंग के पद पर प्रमोट किया गया था।

इंडस्ट्री के कई संगठनों में भी निभाई भूमिका

मलयाला मनोरमा में अपनी जिम्मेदारियों के अलावा वर्गीज चांडी मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े कई संगठनों और ऐडवाइजरी बोर्ड्स का भी हिस्सा रहे हैं। वह रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया की टेक्निकल कमेटी से जुड़े रहे। इसके अलावा उन्होंने नेशनल रीडरशिप सर्वे के वर्किंग ग्रुप की अध्यक्षता भी की।

साल 2009 में उन्हें वर्ल्डवाइड रीडरशिप रिसर्च सिम्पोजियम में बेस्ट रिसर्च पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

चांडी की विदाई के साथ मलयाला मनोरमा में उनके चार दशक से ज्यादा लंबे सफर का अंत होगा। वहीं, अनूप नायर के सामने मार्केटिंग और विज्ञापन बिक्री के कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए